देश में कोरोना से 14 दिन में 10 मौतें / दुबई से मुंबई लौटे 63 साल के बुजुर्ग की जान गई, इनमें से 7 को पहले से डायबिटीज की परेशानी थी

देश में कोरोनावायरस की स्थिति गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार कर गया। 14 दिन में संक्रमण से 10 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या थी। अब तक जिन 10 लोगों की जान गई है, उनमें से 7 को शुगर या ब्लडप्रेशर की समस्या थी। 


इस सभी मृतकों को पहले से थी गंभीर बीमारियां





















































तारीखजगहउम्रबीमार
10 मार्चकलबुर्गी(कर्नाटक)75 सालडायबिटीज
13 मार्चदिल्ली68 सालडायबिटीज
17 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)64 सालडायबिटीज
18 मार्चनवांशहर (पंजाब)70 सालडायबिटीज
21 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)63 सालडायबिटीज
21 मार्चपटना (बिहार)38 सालकिडनी की समस्या
24 मार्चमुंबई (महाराष्ट्र)63 सालडायबिटीज

अब तक 50 से कम उम्र वाले केवल एक व्यक्ति की जान गई


सोमवार को बंगाल में 57 साल के अधेड़ और हिमाचल में अमेरिका से लौटे निर्वासित तिब्बती की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को मुंबई में 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई थी। इसी दिन पटना में 38 वर्षीय मरीज सैफ की मौत हो गई। सैफ डायबिटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी। 50 से कम उम्र में मौत का यह पहला केस है। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल ही में कतर से आया था। 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था।


महाराष्ट्र में तीन मौतें, तीनों मुंबई के मामले
महाराष्ट्र में पिछले आठ दिन में कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों मामले मुंबई के हैं। तीनों ने ही मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। सबसे पहले 17 मार्च को 64 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हुई। 22 मार्च को 69 साल के कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत हुई। बाद में उसकी पॉजिटिव आई।



Popular posts
मप्र में 7 कोरोना पॉजिटिव / भोपाल, जबलपुर में कर्फ्यू: रात में आदेश, सुबह सड़कों पर आवाजाही बढ़ी, पुलिस ने कार्रवाई के लिए चेताया; खंडवा में सिपाही को पीटा
भोपाल / लोकतांत्रिक अधिकार मंच ने दिल्ली हिंसा के खिलाफ मार्च निकाला; उच्च स्तरीय जांच की मांग की
प्रदूषण पर लॉकडाउन / प्रदूषण कम होने से चीन में 100 दिन में 70 हजार जानें बचीं, यूरोप और एशिया में हवा अब सांस लेने लायक
Image
रायसेन / दुबई में रहने वाले लोगों के पास परिजनों के पहुंच रहे फोन, वापस आने का बना रहे दबाव, उन्होंने कहा भारत से ज्यादा यहां है सुरक्षा
कोरोना का कहर / महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और यूपी के 21 शहराें में 21 मार्च तक देश के 55% संक्रमित
Image